भाजपा मंडल डोंगरगांव की कार्यकारिणी घोषित
डोंगरगांव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने डोंगरगाव भाजपा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की है। मंडल अध्यक्ष दीना पटेल के दो नायब होंगे। संगठन ने हेमंत चोपड़ा व डिकेश साहू को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन से आधिकारिक जानकारी मुताबिक डोंगरगांव मंडल से अध्यक्ष दीना पटेल, महामंत्री हेमन्त चोपडा एवं डीकेश साहू होंगे। उपाध्यक्ष संतोष यादव, योगेश पटेल, महेश्वर साहू, श्रीमती कुंती चौधरी, मंत्री चुन्नी यदु, वीरेन्द्र कुमार साहू, श्रीमती ममता उईके, श्रीमती चित्ररेखा साहू, कोषाध्यक्ष इन्दरचंद लोढ़ा, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती रितु सोनकर, मीडिया प्रभारी कोमल साहू, सह मीडिया प्रभारी गौरव यदु, सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश गुप्ता, कार्यालय मंत्री लोकेश यदु, सह कार्यालय मंत्री रामा निर्मलकर को बनाया गया है।
जिला महामंत्री राजेन्द्र गोलछा, रविन्द्र वैष्णव एवं सौरभ कोठारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संगठनात्मक कार्यों में जुट जाने का आव्हान किया है। सूत्रों की माने तो मंडल भाजपा के प्रमुख पदों में सांसद संतोष पांडेय व प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा समर्थकों को तरजीह मिली है।