साल्हेवारा/गंडई –
राजानंदगाव लोकसभा के लोकप्रिय सांसद संतोष पाण्डेय ने वनांचल क्षेत्र के साल्हेवारा मंडल का दौरा किया। साल्हेवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं का बैठक ले कर भाजपा सदस्यता अभियान के सभा को संबोधित किए। एवं आम जनता के समस्याओं को सुनकर निराकरण किए। साथ ग्राम जिराटोला में भी सभा को संबोधित किए एवं लोकसभा चुनाव में विजयी दिलाने पर ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता खम्हन ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष निजाम सिंह मंडावी, मंडल अध्यक्ष पारासर ठाकरे, महामंत्री ललित सोनी, मनोज अग्रवाल, संतोष ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज साहू, महेन्द्र यादव, प्रहलाद मरकाम, साल्हेवारा सरपंच संतोष नामदेव, मन्नू मरकाम, नन्हे पटेल, विष्णु ठाकरे, सत्रोहन साहू, बल्लू जंघेल, अमरसिंह मरावी, बंशी रजक, रामलाल जंघेल, विक्रांत चंद्राकर, इंद्राणी वर्मा, शकुन यादव, जिराटोला सरपंच केशलाल मंडावी, देवलाल साहू, कपूर खुसरो, सुरेश पटेल, गगन अग्रवाल, सतीश वर्मा, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।