राजनंदगांव। मां बमलेश्वरी देवी संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल जो की अनवरत रूप से 9 दिनों तक मां बमलेश्वरी जाने वाले पद यात्रियों की सेवा व धार्मिक आध्यात्मिक कार्यों के साथ संचालित था,जिसमें प्रतिदिन पद यात्रियों की सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण संदेश,धार्मिक पत्रिकाओं का वितरण अध्ययन सुविधा, सनातन धर्म की जानकारी,महिलाओं बच्चों के लिए धार्मिक प्रतियोगिताएं के साथ-साथ समाजसेवियों धर्मसेवियों पत्रकार गणों जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारी गण, सेवा कर्मियों व सेवकों के आतिथ्य में प्रतिदिन संध्या महाआरती की जा रही थी।इस नवरात्र में धार्मिक आध्यात्मिक क्षेत्र में धर्म सेवा हेतु प्रथम बार आयोजन समिति द्वारा भगवताचार्य पंडित विनोद गोस्वामी को राजनांदगांव रत्न का सम्मान प्रदान किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता सौरभ खंडेलवाल भावेश अग्रवाल हेमंत तिवारी राकेश ठाकुर योगेश साहू अध्यक्ष द्वय संदेश जैन श्रीमती मधु खंडेलवाल सचिव सूरज गुप्ता कोषाध्यक्ष महेश शर्मा मनीष यादव ने बताया कि 9 दिनों तक श्री बागेश्वर धाम मंदिर परिसर भवन में पद यात्रियों की सेवा संचालित थी तथा प्रतिदिन संध्या प्रातः आरती के पश्चात प्रसादी वितरण की जा रही थी।महाप्रसादी भंडारा भी सप्तमी के दिन आयोजित किया गया, जिसमें कन्या पूजन ,भोज के पश्चात सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने महाप्रसादी ली।संध्या महाआरती के अंतिम नवमी दिवस को अभिलाषा सेवा संस्था के दिव्यांग, निःशक्त नौनीहाल बच्चों के आतिथ्य में भगवान श्री बागेश्वर महादेव माता बमलेश्वरी दुर्गा मां की महाआरती की गई,दिव्य बच्चों का तिलक लगाकर आयोजन समिति की स्वागत अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता द्वारा किया गया। तत्पश्चात उन्हें प्रसादी वितरण कर उपहार देकर सम्मानित किया गया। बच्चे अत्यंत प्रसन्नता के साथ महाआरती में शामिल हुए,आयोजन समिति की भी इस सत्र की सर्वाधिक महत्वपूर्ण महा आरती इन निशक्त नौनिहालों के साथ की गई। इसी के साथ इस सत्र के नवरात्र के आयोजन को विराम दिया गया l। आयोजन समिति ने संस्कारधानी के जिला प्रशासन कलेक्टर एसपी नगर निगम प्रशासन आयुक्त स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरगण स्वास्थ्य कर्मियों सहित नगर की संलग्न सभी सामाजिक सेवा संस्थाओं चिकित्सकों समाजसेवियों सेवक गण महिलाओं बच्चों नगर के समस्त प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगगणों तथा आयोजन में अपना प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने वाले सभी संस्कारधानी वासियों का आभार व्यक्त किया है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा भक्ति में आयोजनों सेवा कार्यों में आयोजन समिति को सेवा सहयोग करते रहने की कामना की है।