रोका-छेका अभियान फेल, शहर की सड़कें गौठानों में हुई तब्दील : दीपक सोनी

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने निगम के रोका-छेका अभियान पर निशाना साधते हुए इसे पूरी तरह से फेल बताया है। निगम के अड़ियल रवैय्ये को गैरजिम्मेदाराना करार देते हुए दीपक सोनी का कहना है कि, नगर पालिका निगम की सड़कें गौठानों में तब्दील हो गई है। जहां देखो पशुओं का ही जमावड़ा  है। बीच सड़कों में पशुओं का राज हो गया है। info slot gacor hari ini मवेशी रास्ता रोक कर इस तरह बेतरतीब खड़े रहते हैं कि राहगीरों का वहां से गुजरना दुभर हो गया है। नगर पालिका निगम एक दो दिन मवेशि्ीयों की धरपकड़ का अभियान चलाता है फिर भूल जाता है। निगम की इस करतूत से लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होकर चोंटिल हो जा रहे हैं। ऐसे में निगम की इस गैरजिम्मेदाराना हरकतों का जिम्मेदार कौन होगा? इस तरह से निगम का रोका-छेका अभियान यहीं पर फेल होता नजर आ रहा है और निगम इसे क्रियान्वित करने में फिसड्डी साबित हो रहा है। निगम के इस निकम्मेपन की कीमत नागरिकों को बेवजह चुकानी पड़ रही है। रोका-छेका अभियान सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गया है, जबकि धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। नतीजा यह है कि, सड़के चलने लायक नहीं रही, सड़कों slot online jackpot terbesar पर मवेशीयों के जमघट से घूमकर दूसरे रास्ते की ओर रुख करना राहगीरों की मजबूरी हो चुकी है। क्या निगम को यह अव्यवस्था दिखाई नहीं देती या उसने जबरदस्ती ही अपनी ऑंखें मुंद रखी है। गलती निगम की और भुगतना नागरिकों को पड़ रहा है। निगम के इस गैरजिम्मेदाराना पूर्ण रवैय्ये से नागरिकों को कब निजात मिल पायेगी यह तो भगवान ही जाने।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles