भाजपा केडर बेस पार्टी होने के कारण ही विश्व के देशों में भारत की गिनती अग्रणी — अजय जमवाल

राजनांदगांव,
आज भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में प्रचलित राजनीतिक विचारधाराओं में सबसे अलग है, हम व्यक्ति पूजा पर विश्वास करने वाले लोग नहीं हैं, हम कार्यकर्ता आधारित संगठन हैं और यही वजह है कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरे हैं, और यह उपलब्धि पार्टी ने कोई रातों-रात प्राप्त नहीं की है बल्कि इसके लिए कंटक पथ पर चलते हुए भीषण संघर्ष करते हुए यातनाएं, प्रतिबंध तमाम तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए पार्टी ने इस मुकाम को हासिल किया है, इस मुकाम पर पार्टी को पहुंचाने के लिए अनाम ऐसे हजारों कार्यकर्ता है, जिन्होंने पार्टी संगठन को खड़ा करने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, भूखे प्यासे रहकर संगठन के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को हमें हमेशा याद रखना होगा। हम राजनीतिक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ परिवार भाव से संगठन का कार्य करते हैं, यही कारण है कि हम केडर बेस पार्टी कहे जाते हैं, हमें हर क्षण इसका स्मरण रहना चाहिए।
    भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जमवाल जी ने मोदी सरकार व प्रदेश के पूर्व में डेढ़ दशक तक रही डॉक्टर रमन जी सरकार के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि देश व दुनिया को हमने बखूबी यह संदेश दिया कि हमारी कार्यप्रणाली अन्य सभी राजनीतिक दलों से अलग है 15 वर्ष के कार्यकाल में डॉ रमन सिंह ने ऐतिहासिक विकास कार्य किए और मोदी सरकार ने देश को डूबती अर्थव्यवस्था के मध्य सत्ता संभाली और हम आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बने हुए हैं। आज जब पश्चिम के बड़े-बड़े देश व पूरी दुनिया महंगाई की मार झेल रही है तब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दे रहे हैं। भारत की विकास दर चीन व जापान से आगे निकल गई है ।सामरिक दृष्टि से सेना को इतना मजबूत बना दिया गया है कि हमारे सैनिकों ने चीन जैसे प्रतिद्वंदी देश की सेना को दो-दो बार कुटाई कर पीछे धकेला है। देश मोदी सरकार के नेतृत्व में आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है और इसलिए सारी राष्ट्र विरोधी ताकते भाजपा को पराजित करने हेतु एकजुट हो चुकी है इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष दोहरी चुनौती है, ऐसी स्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं के पास इस बात का ब्रह्मास्त्र है कि हम मोदी व रमन सरकार के गरीब कल्याण की योजनाओं को लेकर जन जन तक जाएं जिससे तमाम चुनौतियां अपने आप ही समाप्त हो जाएगी।
   बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव के कार्यकर्ताओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि जामवाल जी की बातों को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ता अभी से लक्ष्य में जुट जाएं।  4 माह के अंदर हमें बूथ के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की कार्यशैली को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करना है।
 बैठक में प्रस्तावना संदेश जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने रखा, कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र गोलछा ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष लीलाधर साहू ने किया।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,878FansLike
3,743FollowersFollow
20,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Open chat